विदेश की खबरें | डचेस ऑफ ससेक्स ने नस्लवाद के बारे में की छात्रों से बात

अमेरिका के मिनियापोलिस में 25 मई को अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति जार्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में उस समय मौत हो गई थी जब एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने काफी देर तक अपने घुटने से उसकी गर्दन को दबाए रखा। इस घटना के बाद अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। घटना का दुनिया के अन्य देशों में भी विरोध हो रहा है।

मेगन ने लॉस एंजिलिस स्थित इमैकुलेट हार्ट हाईस्कूल में छात्रों से कहा कि वह सोच रही थीं कि फ्लॉयड की मौत और इसके बाद कई दिनों से हो रहे प्रदर्शनों को लेकर क्या कहा जाए।

यह भी पढ़े | Apocalyptic Virus Next: क्या मुर्गियां बनेंगी अगली महामारी का कारण? वैज्ञानिक की चेतावनी- चिकन फार्म से उभर सकता है घातक प्लेग, कोरोना से ज्यादा होगा खतरनाक.

उन्होंने कहा कि उन्हें संबंधित घटना से बहुत दुख पहुंचा है क्योंकि फ्लॉयड का जीवन मायने रखता था।

मेगन ने कहा, ‘‘मुझे कर्फ्यू याद है, मुझे इमारतों से उठता धुआं याद है। मुझे बंदूक और राइफल हाथों में लिए लोग याद हैं। वे यादें मन से नहीं हटतीं।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें.

वह अपने गृह नगर लास एंजिलिस की घटना को याद कर रही थीं जब एक अन्य अफ्रीकी अमेरिकी रोडनी किंग की पिटाई के मामले में पुलिस अधिकारियों को बरी किए जाने के बाद शहर में दंगे भड़क उठे थे।

पूर्व अमेरिकी अदाकारा पहले मेगन मर्केल नाम से जानी जाती थीं। अब वह ब्रिटिश राजघराने की सदस्य हैं। उनकी मां अफ्रीकी अमेरिकी जबकि पिता श्वेत हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)