एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में 39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक द्रव्य जब्त, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां एक एंबुलेंस और करीमगंज जिले में एक अन्य वाहन से बुधवार तड़के 39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गए तथा इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में 39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक द्रव्य जब्त, तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी, 14 दिसंबर यहां एक एंबुलेंस और करीमगंज जिले में एक अन्य वाहन से बुधवार तड़के 39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गए तथा इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने हेंगराबारी क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी मणिपुर के नंबर वाली एंबुलेंस की तलाशी ली।

उन्होंने कहा, ‘‘वाहन की गहन तलाशी के बाद हमें 50,000 याबा गोलियां और 200 ग्राम हेरोइन मिली। मादक पदार्थ की कीमत करीब 14.1 करोड़ रुपये होगी।’’

महंत ने कहा कि राज्य में यह पहली बार है कि मादक पदार्थ एक एम्बुलेंस के जरिए तस्करी कर लाए गए और यह एम्बुलेंस मणिपुर से राज्य में प्रवेश करने के बाद पुलिस की कई जांच चौकियों को चकमा देकर निकल गई।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में कथित भूमिका के लिए मेघालय के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ गिरोह द्वारा भेजी गई यह खेप मेघालय के जरिए बांग्लादेश भेजी जानी थी । हमने इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी है।’’

मादक द्रव्य की दूसरी बरामदगी असम की बराक घाटी के करीमगंज में हुई जब पुलिस ने मिजोरम से आ रहे एक वाहन को रोका।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया, “करीमगंज पुलिस ने कोंटकचेर्रा में पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका और साबुन के 131 डिब्बों में पैक की गई 2.01 किलोग्राम हेरोइन तथा 50 हजार याबा गोलियां जब्त कीं। इस अभियान में दो आरोपियों को पकड़ा गया।”

संपर्क करने पर, करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पद्मनाभ बरुआ ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि वाहन ने मिजोरम से जिले में प्रवेश किया और त्रिपुरा के रास्ते में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).