देश की खबरें | द्रमुक प्रमुख ने कोविड-19 संक्रमित पार्टी विधायक से अस्पताल जाकर हालचाल जाना
जियो

चेन्नई, छह जून द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने शनिवार को अस्पताल जाकर कोरोना वायरस से संक्रमण का इलाज करा रहे पार्टी विधायक जे अनबझगन का हालचाल जाना।

उल्लेखनीय है कि द्रमुक नेता और चेन्नई के चेपक त्रिप्लिकेन विधानसभा सीट से विधायक 61 वर्षीय अनबझगन को दो जून को क्रोमपेट के डॉ.रेला इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में ITBP के 3 जवान पाए गए पॉजिटिव: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल ने बृहस्पतिवार को बताया था कि अनबझगन को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और भर्ती होने पर की गई कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अस्पताल के मुताबिक शुरुआत में उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पिछले 24 घंटे में ITBP के 3 जवान पाए गए कोविड-19 से पॉजिटिव.

स्टालिन ने बाद में कहा, ‘‘ डॉक्टरों के अनुसार विधायक शुक्रवार को 80 प्रतिशत ऑक्सीजन वेंटिलेटर के जरिये ले रहे थे, लेकिन अब 45 प्रतिशत ऑक्सीजन जीवन रक्षक प्रणाली से दी जा रही है जो उनकी सेहत में सुधार का संकेत देता है।’’

पार्टी विधायकों को लिखे पत्र में स्टालिन ने उम्मीद जताई कि अनबझगन जल्द ही ठीक होकर पार्टी की गतिविधियों में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अस्पताल प्रशासन से बातचीत की थी और अनबझगन के इलाज के बारे में जानकारी ली थी।

पलानीस्वामी ने ट्वीट कर अनबझगन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी विजयभास्कर ने भी क्रोमपेट के अस्पताल का दौरा किया और अनबझगन का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)