देश की खबरें | बेटे के 'उत्पीड़न' से व्यथित राजस्थान की महिला ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

कोटा (राजस्थान), 31 दिसंबर दो पुलिसकर्मियों द्वारा अपने बेटे का कथित उत्पीड़न किए जाने से व्यथित यहां की एक महिला ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

चालीस वर्षीय कंवलजीत मीणा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे भरत मीणा (24) को रेलवे कॉलोनी थाने के शिवराज गोस्वामी और अशोक सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले दो पुलिसकर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा है।

महिला ने दावा किया कि वह बुधवार को कोटा-बूंदी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बिरला से उनके कैंप कार्यालय में मिलीं और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि बिरला ने उनकी पीड़ा के बारे में सुनने के बाद निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

कंवलजीत ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

महिला ने अपने ज्ञापन में कहा कि उनके बेटे को 2018 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे इस साल जून में एक अदालत ने बरी कर दिया था।

कंवलजीत ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि इसके बाद भरत ने कोटा जंक्शन के कैलाशपुरी में चाय की दुकान खोली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)