देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

चंडीगढ़, छह जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई। हालांकि, इसके बावजूद दोनों ही राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, मोगा, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, नारनौल, रोहतक, पंचकूला और भिवानी में बारिश हुई।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस क्षेत्र के लिए सामान्य से ऊपर माना जाता है।

वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

करनाल में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 11.7 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 12.7 डिग्री सेल्सियस जबकि कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)