नयी दिल्ली, 12 सितंबर आनंद विहार टर्मिनल-महरौली मार्ग पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में संपर्करहित मोबाइल टिकट ऐप का परीक्षण 14 सितंबर से शुरू होगा।
शनिवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.
टिकट ऐप का परीक्षण 21 सितंबर तक मार्ग संख्या 534 की 29 बसों में किया जाएगा।
‘चार्टर’ नामक ऐप के काम की समीक्षा के दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि डीटीसी की बसों में परीक्षण जल्द ही शुरू होगा।
कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डीटीसी बसों में संपर्करहित मोबाइल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराने के वास्ते परिवहन मंत्री ने एक कार्यबल का गठन किया है।
वक्तव्य में कहा गया, “कार्यबल के सुझावों पर अमल करते हुए दिल्ली परिवहन निगम संपर्करहित मोबाइल टिकट का परीक्षण 14 सितंबर से 21 सितंबर तक करेगी। यह परीक्षण मार्ग संख्या 534 की 29 बसों में किया जाएगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY