Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड और टीवी जगत की सदाबहार एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी.
Himani Shivpuri tests positive for COVID-19: देशभर में कोरोना का कहर जारी हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर नेता और क्रिकेट के दिग्गज महारथी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं और अब इनमें एक और एक्टर का नाम जुड़ गया हैं, बॉलीवुड और टीवी जगत की सदाबहार एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है
बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "गुड मॉर्निग, यह आपके बताने के लिए है कि मैं कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई हूं, मेरे संपर्क में आए हुए लोग कृपया अपनी जांच करवा लें." यह भी पढ़े: Aftab Shivdasani Tests Positive For COVID-19: कोरोना की चपेट में आए आफताब शिवदासानी, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील
हिमानी ने कई टेलीविजन धारावाहिक में काम किया है, जैसे- 'हसरतें'ं और 'घर एक सपना'. उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया है, जिनमें 'हम आपके हैं कौन', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'परदेस' और 'कुछ कुछ होता है' शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

