देश की खबरें | दिल्ली दंगा: ‘साजिश’ मामले में 17 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सोमवार को कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे की साजिश की जांच पूरी होने के करीब है और इस सिलसिले में बृहस्पतिवार तक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने भी कहा कि दंगे ‘सुनियोजित साजिश’ के नतीजे थे क्योंकि जांच के दौरान पुलिस को सीएए विरोधियों का एक जैसा पैटर्न नजर आया: सड़क जाम कर दो।

यह भी पढ़े | केरल HC ने कोरोना प्रतिबंध के दौरान राज्य में हुए प्रदर्शनों पर राज्य से मांगी रिपोर्ट: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ यह इस बात का पहला संकेत है कि साजिश रची गयी थी जिसके कारण यह सब शुरू हुआ। ’’

इन दोनों अधिकारियों ने वेबीनार में अपनी बात कही।

यह भी पढ़े | Delhi Riots: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस हिरासत.

श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि पुलिस जिन लोगों की जांच कर रही है, उनमें कुछ की काफी अच्छी सोशल मीडिया मौजूदगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि हम जांच के आखिरी छोर पर पहुंच रहे हैं, उमर खालिद भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसलिए खासकर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर अधिक शोर मचाया जा रहा है। वे जांच से चमक छीन लेने की कोशिश कर रहे हैं। ’’

पुलिस आयुक्त ने कहा कि 751 मामले दर्ज किये और बहुत निष्पक्ष तरीके से जांच की गई।

इस वेबीनार का आयोजन दिल्ली पुलिस ‘रिटायर्ड गजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन’ ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)