देश की खबरें | कार से टक्कर में दिल्ली पुलिस का सिपाही घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक कार से टक्कर लगने से दिल्ली पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सिपाही जितेंद्र के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गयीं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े | Ahmedabad Fire Accident: अहमदाबाद में टेक्‍सटाइल गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत.

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की रात तब हुई जब कांस्टेबल जितेंद्र और अंकुर सरिता विहार इलाके में गश्त ड्यूटी पर थे।

वे रात में 12:05 बजे एच-पॉकेट मार्केट पहुंचे और देखा कि हरियाणा के नंबर वाली एक बीएमडब्ल्यू कार पर एक केक रखा है तथा करीब 8-10 लोग शोर मचा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Child Falls Into Deep Borewell In MP: मध्य प्रदेश में 200 फीट गहरे बोरबेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना जुटी.

सिपाहियों ने उन्हें वापस घर जाने को कहा, लेकिन वे उनसे बहस करने लगे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, "अंकुर ने सरिता विहार थाने के आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) को फोन किया। ईआरवी देखने के बाद आरोपी जनता फ्लैट, मदनपुर खादर की ओर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया।”

उन्होंने बताया कि सिपाहियों ने जब उन्हें रुकने का संकेत दिया तो बीएमडब्ल्यू के ड्राइवर ने अंकुर को टक्कर मारने की कोशिश की लेकिन वह कूद गया और खुद को बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद कार चालक ने जितेंद्र को टक्कर मार दी और भाग गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)