AAP नेता आतिशी ने कहा, दिल्ली को कोविशील्ड की 2.67 लाख खुराकें मिली, लेकिन कोवैक्सीन का भंडार खत्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली को 11 मई को कोविशील्ड टीके की 2.67 लाख से अधिक खुराकें मिलीं, लेकिन उसके पास कोवैक्सीन का भंडार पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली को 11 मई को कोविशील्ड टीके की 2.67 लाख से अधिक खुराकें मिलीं, लेकिन उसके पास कोवैक्सीन का भंडार पूरी तरह समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लिए कुछ टीकाकरण केंद्रों को बुधवार से अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है. आतिशी ने “टीकाकरण बुलेटिन” प्रस्तुत करते हुए कहा, ‘‘सुबह में उपलब्ध कोवैक्सीन की करीब 16,000 खुराकें 44 केंद्रों पर दी गईं। बुधवार की शाम के बाद से इन केंद्रों को भी बंद कर दिया जाएगा.
आतिशी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करेगी और 18-44 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा, “जल्द ही इस वर्ग के लाभार्थियों को कोवैक्सीन की दूसरी खुराक देने का समय आ जाएगा. आतिशी ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 4.18 लाख खुराकें हैं। ये नौ दिन तक चलेंगी. उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी को मंगलवार शाम को कोविशील्ड की 2.67 लाख से अधिक खुराकें प्राप्त हुईं. यह भी पढ़े: भारत बायोटेक ने कहा है कि दिल्ली को कोवैक्सीन की अतिरिक्त खुराकें नहीं दे सकता : सिसोदिया
आप विधायक ने कहा, “हालांकि, बुधवार शाम के बाद से 18-44 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन की कोई खुराक नहीं बचेंगी और ऐसे सारे केंद्रों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा. दिल्ली के पास 45 वर्ष से अधिक के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए फिलहाल कोवैक्सीन की चार दिन की और कोविशील्ड की तीन दिन की खुराक है.
उन्होंने कहा कि मंगलवार को शहर में 1.28 लाख खुराकें दी गईं. बुलेटिन के मुताबिक 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली में सभी श्रेणियों में लाभार्थियों को टीकों की कुल 41.64 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं. दिल्ली को अब तक 18-44 आयु वर्ग के लिए कोरोना वायरस टीके की 8.17 लाख खुराकें प्राप्त हो चुकी हैं और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए 43 लाख से अधिक खुराकें मिल चुकी हैं. स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 470 केंद्रों पर टीके दिए गए हैं जबकि 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 394 केंद्रों पर टीके लगाए गए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

