देश की खबरें | दिल्ली : 'हर हाथ तिरंगा' अभियान में आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री शामिल

नयी दिल्ली, 14 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के कई विधायकों और मंत्रियों ने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को दिल्ली सरकार के 'हर हाथ तिरंगा' अभियान में हिस्सा लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ त्यागराज स्टेडियम में एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय गायकों- सुखविंदर सिंह और असीस कौर- ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया।

रविवार शाम पांच बजे केजरीवाल और सिसोदिया ने मुख्य सचिव नरेश कुमार के साथ सुखविंदर सिंह द्वारा गाए ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर तिरंगा लहराया।

कार्यक्रम में केजरीवाल ने लोगों से भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

आप मुख्यालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ इस अवसर पर जश्न मनाया।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने संसदीय क्षेत्र सीमापुरी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आप की कालकाजी से विधायक आतिशी ने गोविंदपुरी गुरुद्वारा में एक समारोह में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)