एस्पर ने ब्रसेल्स में नाटो के मुख्यालय का संक्षिप्त दौरा किया। एक हफ्ते पहले कई सहयोगी रक्षा मंत्रियों ने यूरोप में अमेरिकी सैनिकों की योजना की अनिश्चितता और अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या में कटौती पर चिंता जाहिर की थी।
एस्पर के साथ वार्ता से पहले नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने संयुक्त वीडियो बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात का स्वागत करता हूं कि अमेरिका अपने सहयोगियों से विचार करेगा, जबकि अमेरिका ने मजबूती से यूरोप की सुरक्षा पर अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है।’’
यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ का बड़ा दावा, एक साल के भीतर आ सकती है कोविड-19 की वैक्सीन.
वायरस से जुड़े प्रतिबंधों के कारण मीडिया को सामान्य तौर पर नाटो मुख्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
ट्रम्प ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह जर्मनी में सैनिकों की तैनाती की संख्या में बड़ी कटौती का आदेश दे रहे हैं। वहां सैनिकों की संख्या 34,500 से कम कर 25 हजार की जाएगी।
यह भी पढ़े | लगातार आक्रामक हो रही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को स्वीकार करने का तर्क बेतुका है: माइक पोम्पिओ.
उनकी पार्टी के सदस्यों ने ही यह कहकर इस पहल की आलोचना की है कि यह रूस को उपहार होगा और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।
पश्चिम एशिया और अफ्रीका में अमेरिकी अभियानों के लिए जर्मनी केंद्र है।
ट्रम्प ने इस हफ्ते कहा कि सैनिकों को पोलैंड में तैनात किया जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY