नयी दिल्ली, 16 सितंबर डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड ने बुधवार को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के 144 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
बीएसई में उपलब्ध थोक आंकड़े के अनुसार, शेयर की बिक्री डीवीपीएल वेंचर्स एलएलपी ने की।
डालमिया सीमेंट ने आईईएक्स के 206.20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 70 लाख शेयर खरीदे। इस हिसाब से सौदा मूल्य 144.34 करोड़ रुपये अनुमानित है।
इसी महीने की शुरूआत में डालमिया सीमेंट ने खुले बाजार लेन-देन के जरिये आईईएक्स में 98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।
यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.
आईईएक्स का शेयर बुधवार को बीएसई में 2.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 211.05 रुपये पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY