देश की खबरें | साथियों की गिरफ्तारी के बाद दबंगों ने दिल्ली में पुलिस चौकी पर किया हमला, पुलिसकर्मी घायल
जियो

नयी दिल्ली, 11 जून लूट और मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दो भाईयों की गिरफ्तारी के विरोध में उनके साथियों ने उत्तरी दिल्ली में एक पुलिस चौकी पर पत्थर फेंके और एक पुलिस कर्मी पर गोली भी चलाई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सादकीन, आशकीन और शाहरुख ने बुधवार को कथित तौर पर मुफ्त का खाना देने से मना करने पर बेकरी मालिक अखलाक के साथ लूट और मारपीट की थी जिसके बाद उन्हें इंद्रलोक पुलिस चौकी पर हिरासत में ले लिया गया था।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन में सुरक्षाबल आतंकियों के लिए बने काल, जम्मू-कश्मीर में 71 दिन में 68 दहशतगर्दों को किया ढेर.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा कि पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। सादकीन और उसके भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी पर हमला करने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े | क्या केजरीवाल सरकार छिपा रही है COVID-19 से मरने वालों के आंकड़े? उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति चेयरमैन के बयान से खलबली.

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात 10 बजे हुई। अखलाक ने इंद्रलोक पुलिस चौकी पर शिकायत की कि बेकरी का सामान मुफ्त में देने से मना करने पर झड़प हो गई।

उसने यह भी आरोप लगाया कि सादकीन और उसके भाईयों ने बेकरी में लूटपाट और अखलाक के साथ मारपीट की थी।

पुलिस के अनुसार सादकीन और उसके भाईयों को पूछताछ के लिए चौकी ले आया गया जहां उसके भाईयों ने उत्तेजित होकर पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया।

उनके हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद उनके साथी लाठियां लेकर चौकी पर आए और पत्थरबाजी करने लगए।

आरोपी के सहयोगियों में से एक नावेद ने एक पुलिस कर्मी पर गोली चला दी जिसके बाद आत्मरक्षा में उप निरीक्षक पंकज ने दो राउंड गोलियां चला दी।

अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी में एक पुलिस कर्मी के सिर पर चोट लगी और फिलहाल वह उपचाराधीन है।

सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)