देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए सीआरपीएफ अधिकारी का नासिक में अंतिम संस्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नासिक, 29 नवंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट नितिन भालेराव का महाराष्ट्र में रविवार की रात राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 33 वर्षीय भालेराव सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के अधिकारी थे। छत्तीसगढ़ में शनिवार रात बारूदी सुरंग विस्फोट में नौ कमांडो घायल हो गए थे जबकि भालेराव की मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में आज COVID-19 के 1514 मरीज बढ़े, अब तक 3250 ने तोड़ा दम.

भालेराव नासिक जिले के निफाड़ तालुका के देवपुर गांव से ताल्लुक रखते थे और परिवार के सदस्यों के साथ शहर में रहते थे।

शहीद का पार्थिव शरीर जब अंतिम संस्कार के लिए लाया गया तो यहां ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘शहीद नितिन भालेराव अमर रहें’ के नारे लगे। सीआरपीएफ कर्मियों के हवा में गोलियां दागने और आखिरी बिगुल बजने के बाद उन्हें मुखाग्नि दी गई।

यह भी पढ़े | देव दीपावली पर पीएम मोदी के बनारस आगमन से पूर्व गंगा घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में दीए जलाए गए: 29 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भालेराव के परिवार में उनकी मां, पत्नी, एक बेटी और दो भाई हैं। अंतिम संस्कार के दौरान नासिक जिले के प्रभारी मंत्री छगन भुजबल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

भालेराव सीआरपीएफ में 2010 में शामिल हुए थे और 2019 में वह कोबरा से जुड़े थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)