नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली में पिछले दो वर्षों की तुलना में, 2025 की पहली तिमाही में कई प्रमुख अपराधों, विशेष रूप से सड़क पर होने वाले अपराध और बलात्कार के मामलों में कमी दर्ज की गई है।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में झपटमारी की घटनाओं में तेज कमी दर्ज की गई। 2023 में 1,812 मामले और 2024 में 1,925 मामले थे, जो इस साल घटकर 1,199 हो गए । यह आंकड़े 2023 से अपराध में 33.82 प्रतिशत की कमी और पिछले साल से 37.69 प्रतिशत की कमी दर्शाते हैं।
राजधानी दिल्ली में लूटपाट के मामलों में 2024 में (424 मामले) बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि 2023 में इसके मामले 375 थे तथा उसके बाद 2025 में इसके मामले तेजी से घटकर 315 हो गए- जो कि 2023 की तुलना में 16 प्रतिशत की कमी और 2024 की तुलना में 25.7 प्रतिशत की कमी है।
बलात्कार के मामलों में भी 2025 में कमी हुई क्योंकि इसके 370 मामले दर्ज किये गए जो 2023 में 422 थे। इसी तरह, अपहरण के कम मामले (1360) दर्ज किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,393 मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले दो सालों में मामलों में 1.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। लेकिन ऐसी संख्या चिंता का विषय भी हैं।’’
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूटपाट, झपटमारी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी, गश्त बढ़ाये जाने, रात में निगरानी बढ़ाये जाने और पूरे शहर में सख्त कानून व्यवस्था के माहौल का नतीजा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY