नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर प्रसार भारती पर सरकार द्वारा वित्तपोषित रेडियो एवं टेलीविजन चैनलों को बंद करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन माध्यम इनके विकल्प नहीं हो सकते।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात.
विश्वम ने पत्र में कहा कि यह गलत विचार है कि प्रत्येक व्यक्ति के पास इंटरनेट सुविधा हर समय उपलब्ध हो।
भाकपा सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘प्रसार भारती की ओर से यह निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि सरकार द्वारा वित्तपोषित क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय सूचना माध्यमों को बंद किया जाए।’’
यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: वाराणसी के गंगा घाट पर पीएम मोदी के दीया जलाते ही जगमगाने लगी काशी.
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा पहला प्रयास 2017 में किया गया जब 769 टेलीविजन चैनलों को बंद कर दिया गया। अब इसी तरह से रेडियो स्टेशनों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।’’
भाकपा सांसद ने यह भी कहा कि केरल में हाल के दिनों में आकाशवाणी की सेवाएं बाधित हुई हैं।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY