देश की खबरें | जमीन विवाद में चचेरे भाई की गोली मार की हत्या, पांच आरोपी फरार
जियो

मुरैना (मध्यप्रदेश), छह जून मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जेबराखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम को जमीन के विवाद में गोली मार कर अपने 28 वर्षीय चचेर भाई की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सुधीर कुशवाह ने शनिवार को बताया कि हिमांशु की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने प्रदीप, राकेश, प्रकाश, राधेश्याम और श्रीनिवास के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े | मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी इलाके में कोरोना के नए 10 मामले सामने आए, कुल संख्या 1899 हुई.

उन्होंने बताया कि जितेश डंडोतिया (36), हिमांशु व उसके परिवार का जमीन का विवाद अपने चचेर भाईयों प्रदीप और अन्य से चल रहा था। इससे पहले 19 मई को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उसमें प्रदीप ने हिमांशु व जितेश के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में मामला दर्ज कराया था।

कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को हिमांशु व जितेश थाने से अपनी जमानत कराकर शुक्रवार शाम को बाइक से गांव पहुंचे। तब गांव के बाहर ही प्रदीप और अन्य आरोपियों ने दोनों को घेर लिया और उन गोलीबारी करना शुरु कर दिया। गोलीबारी में हिमांशु को तीन गोलियां लगी और जितेश बाल बाल बच गया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में ITBP के 3 जवान पाए गए पॉजिटिव: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान परिवार के अन्य लोग आ गये तो आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन हिमांशु को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)