देश की खबरें | अदालत ने आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त दिल्ली की एक अदालत ने आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को शनिवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से आईईडी बरामद किये गये थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1134 नए मामले पाए गए, 32 की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत के सूत्रों ने बताया कि आरोपी को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पवन सिंह राजावत के समक्ष पेश किया गया और दिल्ली पुलिस ने उसे आठ दिन के लिए हिरासत में दिये जाने का अनुरोध किया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने अदालत से कहा कि बड़े षडयंत्र का पता लगाने के लिए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.

अदालत ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें आरोपी को 30 अगस्त को पेश किये जाने के निर्देश दिये।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश में नोएडा और दिल्ली सीमा पर सुरक्षा जांच को बढ़ा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)