विदेश की खबरें | कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित काउंटी के मतदाताओं ने ट्रंप के पक्ष में किया मतदान

एसोसिएटेड प्रेस के विश्लेषण में पता चला है कि 376 काउंटी जहां प्रति व्यक्ति संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं उनमें से 93 फीसदी काउंटी में ट्रंप के पक्ष में अधिक मत पड़े हैं, वायरस से कम प्रभावित इलाकों में ट्रंप के पक्ष में पड़ने वाले मतों की दर इससे कम है।

एपी का विश्लेषण उन काउंटी तक सीमित है जहां कम से कम 95 फीसदी क्षेत्रों से चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इसमें सभी काउंटी को प्रति 1,00,000 व्यक्तियों पर कोविड-19 के मामलों की दर के आधार पर छह श्रेणियों में बांटा गया है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election Results 2020: डोनाल्ड ट्रंप बोले, वोटर फ्रॉड और स्टेट इलेक्शन फ्रॉड के लिए देंगे कानूनी चुनौती- हम जीतेंगे.

मतदान से भी यह पता चलता है कि रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेड को लेकर जो मतदाता बंटे हैं, वही मतदाता इस विषय को लेकर भी अलग राय रखते हैं कि महामारी नियंत्रण में है या नहीं।

एपी के चुनाव संबंधी राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण ‘वोटकास्ट’ के मुताबिक ट्रंप को वोट करने वाले 36 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि महामारी पर पूरी तरह से या लगभग पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। 47 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि इस पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका है। इस सर्वे में 110,000 से अधिक मतदाताओं की राय ली गई।

यह भी पढ़े | Saudi Arabia के सार्वजनिक निवेश कोष ने Reliance Retail में 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया.

इस सर्वे के मुताबिक बाइडेन को वोट देने वाले 82 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि महामारी बिलकुल भी नियंत्रण में नहीं है।

विस्कोंसिन, जहां चुनाव से ठीक पहले वायरस ने कहर बरपाना शुरू किया, वहां के 57 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि महामारी काबू में नहीं है। जबकि वाशिंगटन जहां पर वायरस पहले के मुकाबले अब नियंत्रण में हैं, वहां 55 फीसदी मतदाता विस्कोंसिन के मतदाताओं से सहमत हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)