Saudi Arabia के सार्वजनिक निवेश कोष ने Reliance Retail में 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया
पांच नवंबर अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) ने 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया है.
पांच नवंबर अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) ने 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस तरह रिलायंस की यह खुदरा इकाई पिछले दो माह में 47,265 करोड़ रुपये का निवेश हासिल कर चुकी है. कंपनी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया है कि पीआईएफ 9,555 करोड़ रुपये के निवेश से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) में 2.04 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी.
पीआईएफ के निवेश के हिसाब से आरआरवीएल का मूल्यांकन 4.587 लाख करोड़ रुपये बैठता है.
सऊदी अरब के सॉवरेन संपदा कोष का यह अंबानी की कंपनी में दूसरा निवेश है. इससे पहले उसने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये के निवेश से 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था. बयान में कहा गया है कि इस निवेश से पीआईएफ का भारत की तेज-तर्रार अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते खुदरा बाजार खंड में उपस्थिति मजबूत हो सकेगी. बयान में कहा गया है कि यह पीआईएफ की एक प्रमुख वैश्विक निवेशक के रूप में नवोन्मेषी और बदलाव लाने वाली कंपनियों में निवेश की रणनीति का हिस्सा है. इसके जरिये प्रमुख समूहों के साथ उनके बाजारों में मजबूत भागीदारी विकसित करना चाहते हैं. यह भी पढ़े: Reliance To Start Gas Production: रिलायंस दिसंबर 2020 से R-सीरीज फील्ड से शुरू करेगा गैस उत्पादन
भारत का खुदरा क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े खुदरा क्षेत्रों में से है. इसका देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10 प्रतिशत से अधिक का योगदान है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘सऊदी अरब के पीआईएफ के साथ हमारा काफी पुराना संबंध है. सऊदी अरब में बदलाव लाने में इसने अग्रणी भूमिका निभाई है.’’ अंबानी ने कहा, ‘‘मैं रिलायंस रिटेल में पीआईएफ का एक मूल्यवान भागीदार के रूप में स्वागत करता हूं. इससे हमें देश के खुदरा क्षेत्र में बदलाव लाने की महत्वाकांक्षी यात्रा में मदद मिल सकेगी. इससे हम 1.3 अरब भारतीयों तथा लाखों छोटे दुकानदारों की जिंदगी में परिवर्तन ला सकेंगे.’’ पीआईएफ के गवर्नर यासिर अल-रुमायन ने कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपनी भरोसे वाली भागीदारी को आगे बढ़ाकर हम काफी खुश हैं. यह निवेश पीआईएफ की दुनियाभर के नवोन्मेषी कारोबार में निवेश और भागीदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.’’
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

