सऊदी अरब में रमजान 2026 का चांद नजर आ गया है. चांद नजर आने के बाद हुकूमत की तरफ से लोगों को रमजान के पाक महीने को लेकर मुबारकबाद दी गई है.
सऊदी अरब में रमजान 2026 का चांद नजर आ गया है. चांद नजर आने के बाद रमजान का पहला रोज़ा बुधवार, 18 फरवरी से शुरू होगा. वहीं भारत में कल यानी बुधवार 18 फरवरी को चांद देखने की कोशिश होगी.
BREAKING NEWS: Ramadan 1447/2026 Crescent has been SIGHTEDSubsequently, tomorrow i.e Wednesday, 18 February 2026 will be the first day of Ramadan 1447Ramadan Mubarak! pic.twitter.com/2BM3pbZPSh— Inside the Haramain (@insharifain) February 17, 2026
सऊदी अरब में चांद देखा जा रहा है. वहीं सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में अभी तक चांद दिखने की कोई रिपोर्ट नहीं है. फिलहाल चांद देखा जा रहा है. चांद दिखने के बाद अधिकारिक रूप से घोषणा की जायेगी.
BREAKING: No Reports of Sightings from the Eastern Province
Sighting begins in Sudair, Tumair and other observatories in Riyadh Region— Inside the Haramain (@insharifain) February 17, 2026
सऊदी अरब, UAE सहित खाड़ी देशों में चांद देखा जा रहा है. चांद का दीदार होने पर रमजान को लेकर अधिकारिक रूप से घोषणा होगी. जिस घोषणा के बाद इन प्रमुख देशों में कल यानी 18 फरवरी को पहला रोजा होगा
BREAKING: The Supreme Court is seated as Observatories begin the search of the Ramadan Crescent as sun sets across the Kingdom pic.twitter.com/mWTPnnERVj— Inside the Haramain (@insharifain) February 17, 2026
सऊदी अरब के तुमैर तारामंडल केंद्र में चांद देखने को लेकर बैठक शुरू हो गई हैं. अब से कुछ समय बाद छाड़ देखने की कोशिश होगी. चांद नजर आने पर हुकूमत की तरफ से अधिकारिक घोषणा होगी.
NOW: Committee seated to search for #Ramadan1447 Crescent in Tumair pic.twitter.com/A0OrMz3sQu— Inside the Haramain (@insharifain) February 17, 2026
Al-Akhbariyah संवाददाता के अनुसार, सऊदी अरब के तुमैर वेधशाला (Tumair Observatory) में रमजान के चांद 5:51 बजे देखना शुरू होगा. वेधशाला के वैज्ञानिकों ने बताया कि आकाश साफ है और चाँद देखने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं.
Al-Akhbariyah correspondent Hamad bin Hussein from the Tumair Observatory:
The sighting began at 5:51 to observe the crescent of Ramadan at the observatory, and the skies are clear and suitable for viewing. https://t.co/Oeg5sfsraa— 𝗛𝗮𝗿𝗮𝗺𝗮𝗶𝗻 (@HaramainInfo) February 17, 2026
सऊदी अरब में सूरज डूबने के बाद चांद देखने की कोशिश होगी. चांद नजर आने पर 6 बजे अधिकारिक घोषणा होगी.
Follow this thread today as we resume our annual Coverage of the Ramadan Crescent Search 🌙
Announcement of the results of the search will be made around 6:00 PM (Makkah time)#Ramadan1447 pic.twitter.com/sqPnNZYAhH— Inside the Haramain (@insharifain) February 17, 2026
रमजान के पाक महीने को लेकर आज सऊदी अरब में 20 से अधिक स्थानों पर चांद देखा जाएगा. जिसको लेकर सभी जगह तैयारी पूरी कर ली गई है.
सऊदी अरब में अब से कुछ समय बाद रमजान का चांद देखने की कोशिश की जायेगी. चांद देखने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं.
Preparations in Tumair to sight the #Ramadan moon! pic.twitter.com/wGj5AtiQKK— 𝗛𝗮𝗿𝗮𝗺𝗮𝗶𝗻 (@HaramainInfo) February 17, 2026
सऊदी अरब में आज और भारत में कल रमजान का चांद (Moon sighting) देखने की कोशिश की जाएगी. यदि सऊदी अरब में आज चांद दिखाई देता है तो वहां बुधवार से रोज़ा शुरू होगा. वहीं भारत में, यदि कल चांद दिखाई देता है तो पहला रोज़ा गुरुवार, 19 फरवरी से होगा.
Ramadan Moon Sighting 2026 in KSA-UAE: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने 'रमजान' (Ramadan 2026) का इंतजार खत्म होने वाला है. सऊदी अरब, यूएई, कतर और अन्य खाड़ी देशों में आज, 17 फरवरी (मंगलवार) की शाम को रमजान का चांद देखने की आधिकारिक कोशिश की जाएगी. सऊदी अरब की सर्वोच्च अदालत ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज सूर्यास्त के बाद अपनी आंखों या दूरबीन की मदद से चांद देखने का प्रयास करें और इसकी सूचना नजदीकी अदालत को दें.
आज दिखा चांद तो कल से शुरू होंगे रोजे
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, यदि आज शाम खाड़ी देशों में अर्धचंद्र (Crescent) नजर आ जाता है, तो वहां शाबान का महीना 29 दिनों में समाप्त हो जाएगा और 18 फरवरी (बुधवार) को पहला रोजा रखा जाएगा. हालांकि, खगोलीय विशेषज्ञों का मानना है कि आज चांद दिखने की संभावना कम है. यदि आज चांद नहीं दिखता है, तो शाबान का महीना 30 दिनों का होगा और रमजान की शुरुआत 19 फरवरी (गुरुवार) से होगी. यह भी पढ़े: Ramadan Moon Sighting 2026: Saudi Arabia, UAE सहित खाड़ी देशों में आज रमजान का चांद देखने की होगी कोशिश, कल से शुरू हो सकते हैं रोजे
भारत में कब शुरू होगा रमजान?
परंपरा के अनुसार, भारत में रमजान का चांद खाड़ी देशों के एक दिन बाद दिखाई देता है.यदि सऊदी अरब में आज (17 फरवरी) चांद दिखता है, तो भारत में कल (18 फरवरी) चांद दिखने की उम्मीद है. इस स्थिति में भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा होगा. यदि सऊदी में चांद कल (18 फरवरी) दिखता है, तो भारत में रमजान का आगाज़ 20 फरवरी से हो सकता है.
2025 की तुलना में जल्दी आ रहा है रमजान
पिछले साल 2025 में सऊदी अरब में रमजान का चांद 28 फरवरी को दिखा था और 1 मार्च से रोजे शुरू हुए थे. चूंकि इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा के चक्र पर आधारित होता है, इसलिए हर साल रमजान की तारीख अंग्रेजी कैलेंडर के मुकाबले लगभग 10 से 12 दिन पहले आ जाती है. इस साल यह महीना फरवरी के मध्य में ही शुरू हो रहा है, जिससे रोजेदारों को मौसम के मिजाज में भी राहत मिलने की उम्मीद है.
इबादत और तैयारियों का दौर
रमजान के महीने को कुरान के अवतरण और आत्म-संयम का महीना माना जाता है. खाड़ी देशों की मस्जिदों, विशेषकर मक्का की मस्जिद-अल-हराम और मदीना की मस्जिद-ए-नबवी में 'तरावीह' की नमाज के लिए विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बाजारों में भी सहरी और इफ्तार के सामानों की रौनक बढ़ गई है.












QuickLY