विदेश की खबरें | दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों की कुल संख्या चार करोड़ के पार

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार सोमवार सुबह संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के पार हो गयी।

यह विश्वविद्यालय दुनिया भर से कोरोना वायरस संबंधी आंकड़े एकत्र करता है।

यह भी पढ़े | Bilawal Bhutto Trolled: वायरल हो रही है बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल की स्पीच, अंडे को बताया 200 रुपये किलो तो आलू को 100 रुपये दर्जन.

यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों में इस वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा कई सरकारों ने वास्तविक संख्या नहीं बतायी है।

इस घातक वायरस से अब तक 10.1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी मानना ​​है कि वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़े | Muhammad Safdar Arrested: मरियम नवाज के पति कराची में गिरफ्तार.

अमेरिका, ब्राजील और भारत ने अब तक सबसे अधिक मामलों की जानकारी दी है। हालांकि हाल के हफ्तों में संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि यूरोप के कारण हुयी है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। यूरोप में अब अब तक इस महामारी से 2,40,000 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुयी है।

पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा था कि यूरोप में करीब सात लाख मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट थी और यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लगभग एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार था। यूरोप में आए नए मामलों में से करीब आधे मामले ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और स्पेन से हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)