देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित विचाराधीन कैदी फरार, जेल प्रहरी निलंबित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

झाबुआ (मध्यप्रदेश), 23 सितंबर जिला जेल में बंद कोरोना वायरस से संक्रमित एक विचाराधीन कैदी कारागार के सामने सरकारी हॉस्टल में बनाये गये कोविड-19 देखभाल केन्द्र से फरार हो गया है।

जेलर राजेश विश्वकर्मा ने बुधवार को बताया कि दीपा उर्फ दीपेश (28) नामक विचाराधीन कैदी मंगलवार की शाम कोविड केयर सेंटर से फरार हो गया।

यह भी पढ़े | Laser-Guided Anti Tank Guided Missile: दुश्मन होगा पलक झपकते ही खाक में तब्दील, लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का DRDO ने किया सफल परिक्षण.

उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ लूट, डकैती और चोरी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं, उसे इसी साल 19 फरवरी को जिला जेल में लाया गया था।

विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी 20 सितंबर को उसके संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में रखा गया। वहां सात और कैदी हैं।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: दमोह में पत्नी के ससुराल न जाने पर ससुर और साली की हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम करीब सात बजे पुलिस जवान और जेल प्रहरी कैदियों के लिए खाना लेकर कोविड केयर सेंटर पर पहुंचे। उसी दौरान दीपा ने उन्हें धक्का दिया और वहां से भाग निकला।

विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के बाद जेल प्रहरी सुभाश सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही सीमावर्ती इलाकों पर नाकाबंदी कर दी गई है और उसकी तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)