एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस : चंडीगढ़ में रिकॉर्ड 145 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 145 नये मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2776 हो गई है।

देश की खबरें | कोरोना वायरस : चंडीगढ़ में रिकॉर्ड 145 नये मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 22 अगस्त चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 145 नये मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2776 हो गई है।

संक्रमित लोगों में दो नवजात और एक वर्ष की एक बच्ची भी शामिल है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 4,895 ममाले: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नये मामले सेक्टर छह, सात, 11, 15, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 36, 38, मनीमाजरा, दादू माजरा और डारिया में सामने आए।

अभी संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 1270 है जबकि मृतकों की संख्या 33 हो गई है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Tracker Worldometer: भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार, 2.2 मिलियन से अधिक लोग हुए रिकवर.

बुलेटिन में बताया गया है कि संक्रमण से उबर चुके 45 रोगियों को छुट्टी दे दी गई। अभी तक कुल 1471 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार अभी तक जांच के लिए कुल 24,693 नमूने लिए गए हैं ओर उनमें से 21,764 नमूने नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि 87 नमूनों के परिणाम की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).