रायपुर, चार जून छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 93 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। छत्तीसगढ़ में मार्च में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद यह पहली बार है कि जब एक दिन में इतनी अधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिन लोगों में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है, उनमें दो डाक्टर भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े | दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक राज कुमार आनंद हुए कोरोना वायरस से संक्रमित.
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 93 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें महासमुंद और जशपुर जिले से 19-19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से नौ, रायपुर और राजनांदगांव से छह-छह, रायगढ़ से पांच, कबीरधाम से चार, बलौदाबाजार और गरियाबंद से तीन-तीन तथा सूरजपुर से दो मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में राज्य के क्षेत्रीय समाचार चैनल के पत्रकार की 16 वर्षीय बेटी में भी शामिल है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ट्रक के टैंक में लगी आग, तीन लोग झुलसे.
उन्होंने बताया कि पत्रकार की बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पत्रकार एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पृथक-वास में रखकर उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है। जिनमें 565 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 206 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुल 19,510 पृथक-वास केंद्रों में 2,23,366 लोगों को रखा गया है। वहीं 51,638 व्यक्ति अपने घरों में पृथक-वास में हैं। राज्य में अब तक 78,988 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY