एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: ट्रक के टैंक में लगी आग, तीन लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक के टैंक में आग लगने से ट्रक चालक और खलासी समेत तीन लोग झुलस गये. पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के इगलास का रहने वाला ट्रक चालक राम खिलाड़ी टैंक के पास वेल्डिंग करा रहा था.

उत्तर प्रदेश: ट्रक के टैंक में लगी आग, तीन लोग झुलसे
आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक के टैंक में आग लगने से ट्रक चालक और खलासी समेत तीन लोग झुलस गये. पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के इगलास का रहने वाला ट्रक चालक राम खिलाड़ी टैंक के पास वेल्डिंग करा रहा था.

इसी दौरान टैंक फट गया और उसे निकले डीजल में आग लग गई. आग लगने से राम खिलाड़ी समेत तीन लोग झुलस गए. इनमें से एक ही हालत गंभीर है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया. मथुरा रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद्र पटेल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे ट्रक में आग लगने से रामखिलाड़ी और खलासी जोगेन्द्र समेत तीन लोग झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).