जरुरी जानकारी | आर्थिक मजबूती के लिये समन्वित वित्तीय, मौद्रिक उपायों की जरूरत: एनसीएईआर

नयी दिल्ली, दो सितंबर आर्थिक क्षेत्र के थिंक टैंक एनसीएईआर ने बुधवार को कोविड- 19 से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को वृद्धि के रास्ते पर लाने और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिये राजकोषीय और मौद्रिक मोर्चे पर समन्वित प्रयास किये जाने पर जोर दिया।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

नेशनल काउंसिल आफ एपलायड इकोनोमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने कोविड- 19 महामारी फैलने के बाद अर्थव्यवस्था में आई इस भारी गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘हम एक प्रकार के अप्रत्याशित घटनाक्रम के साक्षी बन रहे हैं।’’

एनसीएईआर की जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिये कीमती समय मिला। लेकिन दूसरी तरफ यह सब एक बड़े मानवीय संकट की लागत से हमें मिला। इससे आर्थिक गतिविधियों को बड़ा झटका लगा, रोजगार, आय, राजस्व, बचत और निवेश पर इसका कई गुणा नकारात्मक असर पड़ा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

एनसीएईआर ने 15 मई 2020 को जारी अनुमानों में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 26 प्रतिशत की गिरावट आने और मुद्रास्फीति के छह प्रतिशत तक पहुंच जाने का अनुमान व्यक्त किया था बहरहाल, सरकारी आंकड़ों के अनुसार मुद्रास्फीति 6.9 प्रतिशत पर पहुंच गई।

एनसीएईआर के विशिष्ट फैलो सुदीप्तो मंडल ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से दोनों ही आकलने पूरी तरह से सही साबित हुये। अर्थव्यवस्था अब गहरी गतिहीन स्फीति संकट में है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और साथ ही मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने दोनों मोर्चो पर लड़ाई लड़ने के लिये राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों में सावधानी के साथ समन्वित प्रयास करने होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)