एजेंसी न्यूज

T Raja Singh On Prophet Mohammad: पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर विवाद, हैदराबाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

T Raja Singh On Prophet Mohammad: पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर विवाद, हैदराबाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
टी राजा सिंह (Photo: Facebook)

हैदराबाद, 24 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. कुछ शैक्षणिक संस्थान भी किसी अप्रिय घटना की आशंका के कारण बंद रहे. Bihar: मुस्लिम मंत्री के प्रवेश के बाद विष्णुपद मंदिर का हुआ शुद्धिकरण, पूरे परिसर को गंगाजल से किया गया शुद्ध

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक सैयद अहमद पाशा कादरी ने बुधवार को तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीनिवास रेड्डी को पत्र लिखा और पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से टिप्पणी करने को लेकर सदन में भाजपा के नेता टी. राजा सिंह के खिलाफ ‘निष्कासन’ की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया.

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि टीआरएस मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार पर लगे कुछ आरोपों से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ने ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए भाजपा की आलोचना की.

सिंह की रिहाई से नाराज लोग मंगलवार देर रात सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद चारमीनार इलाके सहित शहर के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में सिंह धर्म के खिलाफ कथित तौर पर कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी.

सहायक पुलिस आयुक्त (चारमीनार) जी. बिक्षम रेड्डी ने बुधवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ जहां भी आवश्यकता थी वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. रात को प्रदर्शन किया गया था. हालांकि स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).