देश की खबरें | धर्म को स्थापित रखने के लिए राज्य सत्ता का नियंत्रण हिंदुओं के हाथ में होना अनिवार्य: सूर्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच अगस्त बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा के तेजतर्रार सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कहा कि धर्म को स्थापित रखने के लिए राज्य सत्ता का नियंत्रण हिंदुओं के हाथ में होना बेहद अनिवार्य है।

सूर्या ने लगातार कई ट्वीट करके यह बात तब कही जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

यह भी पढ़े | Heavy Rain In Mumbai: मौसम विभाग के तेज बारिश की चेतावनी के बाद, CM उद्धव ठाकरे ने अधिकारीयों के साथ की बैठक, कहा सतर्क रहें.

सूर्या ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय हिन्दुओं, सबसे महत्वपूर्ण पाठ यह है कि धर्म को स्थापित रखने के लिए राज्य सत्ता का नियंत्रण हिंदुओं के हाथ में होना अनिवार्य है।’’

उन्होंने कहा कि जब हमने राज्य पर नियंत्रण नहीं रखा हमने अपने मंदिर खो दिए। जब हमने इसे हासिल किया, इसे दोबारा बनाया।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते मुंबई पुलिस का अनुरोध, लोग घरों से बाहर ना निकलें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा युवा प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव सूर्या ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री नरेन्द्र मोदी को वर्ष 2014 में 282 (सीट) और 2019 में 303 (सीट) ने आज यह संभव कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि भारत का टिके रहना सनातन धर्म के टिके रहने से जुड़ा है।

सूर्या ने कहा कि श्री अरविंदो ने अपने उत्तरपाड़ा भाषण में कहा था ‘‘ सनातम धर्म राष्ट्रवाद है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘लेकिन इसका अर्थ क्या है? जय श्रीराम के साथ पुरोहितों ने भारत माता की जय के भी नारे लगाए - यही धार्मिक राष्ट्रवाद है।’’

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा,‘‘अगर धर्म टिका रहेगा तभी भारत टिका रहेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)