एजेंसी न्यूज

एक बच्चे का जीवन बचाने हेतु 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन खरीदने में योगदान दें: संजय सिंह की अपील

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक बच्चे के इलाज हेतु लोगों से 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन खरीदने के लिए चंदा देने की अपील की है.

एक बच्चे का जीवन बचाने हेतु 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन खरीदने में योगदान दें: संजय सिंह की अपील
Credit -PTI

नयी दिल्ली, 14 जून : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक बच्चे के इलाज हेतु लोगों से 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन खरीदने के लिए चंदा देने की अपील की है. संजय सिंह ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि एसएमए से पीड़ित 16 महीने के बच्चे को दो साल का होने तक इंजेक्शन नहीं लगाया गया तो उसका जीवन गंभीर रूप से खतरे में पड़ जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ यह इंजेक्शन बहुत महंगा है और इसकी कीमत 17.50 करोड़ रुपये है. अगर वेहांत जैन को दो साल की उम्र तक यह इंजेक्शन नहीं मिला तो उसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. वेहांत के पिता पेशे से इंजीनियर और मां चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, लेकिन बच्चे की देखभाल के लिए मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी है.’’ आप नेता ने देश और दिल्ली के लोगों से इस बच्चे की जान बचाने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘सौ रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का कोई भी चंदा स्वागत योग्य है. अपनी क्षमता के अनुसार, कृपया योगदान करें. यह भी पढ़ें : नीट-यूजी: शीर्ष अदालत ने मामलों के हस्तांतरण की एनटीए की याचिका पर नोटिस जारी किया

मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और अन्य संगठनों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं. मैं इस बच्चे के लिए एक लाख रुपए का योगदान दे रहा हूं.’’ स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी एक दुर्लभ बीमारी है, जो मस्तिष्क से मांसपेशियों तक विद्युत संकेतों को ले जाने वाली तंत्रिका कोशिकाओं को नष्ट कर देती है. एसएमए से पीड़ित दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए एक ज़ोल्गेन्स्मा इंजेक्शन की कीमत लगभग 17.50 करोड़ रुपये है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).