एजेंसी न्यूज

Maharashtra Politics: मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है- संजय राउत

शिवसेना (यूटीबी) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है और यह साजिश रचने वाले लोग शहर पर लगातार हमले करके इसे हर स्तर पर कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.

Maharashtra Politics: मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है- संजय राउत
Sanjay Raut (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, चार मई: शिवसेना (यूटीबी) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है और यह साजिश रचने वाले लोग शहर पर लगातार हमले करके इसे हर स्तर पर कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं. राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी मुंबई में किसी को नुकसान नहीं पहुंचने देगी और न ही इसे केंद्र शासित प्रदेश बनने देगी. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, “चाहे मेरी पार्टी हो या फिर वसंतदादा पाटिल से लेकर वसंतराव नाइक तक कांग्रेस से संबंध रखने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हों, सभी ने मुंबई की रक्षा का प्रयास किया.” यह भी पढ़ें: Sharad Pawar Maintain Suspense on Retirement: शरद पवार ने रिटायरमेंट पर सस्पेंस बरकरार रखा, कहा- '1-2 दिन में अंतिम फैसला'

उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी मुंबई को पूंजीवादियों का गुलाम बनाने के प्रयास जारी हैं.

राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर इशारा करते हुए कहा, “अतीत में भी, उद्योगपति गुजरात से थे और अब भी इसे समझा जा सकता है क्योंकि शासन करने वाले लोग उसी राज्य से हैं.’’

उन्होंने कहा, “आर्थिक, भौगोलिक और सामाजिक रूप से कमजोर करने के लिए मुंबई पर निरंतर हमले हो रहे हैं। यह मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड़यंत्र है.” उन्होंने कहा कि उद्योग और परियोजनाएं मुंबई से बाहर ले जाई जा रही हैं. राउत ने कहा, “इसका मतलब है कि मुंबई भविष्य में महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं रहेगी और अगर यह राज्य के साथ रहती भी है, तो यह बहुत कमजोर हो चुकी होगी. ” उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न तो संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में और न ही स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका निभाई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).