नयी दिल्ली, सात अगस्त सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान ई-नीलामी की चार व्यवस्थाओं के तहत कोयला आवंटन में 21.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस दौरान उसने 197.6 लाख टन कोयले की ई-नीलामी की। साल भर पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 162.6 लाख टन कोयले की ई-नीलामी की थी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
ई-नीलामी की चार व्यवस्थाओं में कच्चे कोयले की हाजिर ई-नीलामी, बिजली उत्पादकों के लिये विशेष अग्रिम ई-नीलामी, गैर- बिजली क्षेत्र के लिये विशिष्ट ई-नीलामी और विशेष हाजिर नीलामी शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि इस दौरान गैर बिजली क्षेत्र की खरीद में तीन गुना वृद्धि आयी है। इस क्षेत्र को कंपनी ने जून 2020 तिमाही में 66.6 लाख टल कोयले की ई-नीलामी की, जो साल भर पहले की समान तिमाही में महज 22 लाख टन थी।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
हाजिर ई-नीलामी के तहत कोल इंडिया ने जून तिमाही में 244 लाख टन कोयले की पेशकश की। यह साल भर पहले के 98 लाख टन से 149 प्रतिशत अधिक है।
जून महीने में कंपनी ने 37 लाख टन कोयले की ई-नीलामी की, जो साल भर पहले से 77 प्रतिशत अधिक है। जून 2019 में कंपनी ने 21 लाख टन कोयले की ई-नीलामी की थी।
कोल इंडिया का घरेलू कोयला आपूर्ति में 80 प्रतिशत से अधिक योगदान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY