विदेश की खबरें | चीन ने हांगकांग मामले में दखल को लेकर ब्रिटेन को चेतावनी दी

लंदन, 21 जुलाई चीन ने हांगकांग मामले में दखल जारी रखने पर ब्रिटेन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। चीन इसे अपना आंतरिक मामला बताता रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमंस में कहा था चीन द्वारा हांगकांग के लिये नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लाए जाने के बाद हांगकांग को लेकर उसकी चीन के साथ हुई संधि पर कई महत्वपूर्ण मान्यताएं बदल गई है। लिहाजा, वह संधि अनिश्चित काल के लिये निलंबित की जाती है।

यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.

रॉब ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि इसे ब्रिटेन और पूरी दुनिया देख रही है।

इसके तुरंत बाद लंदन स्थित चीन दूतावास और ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियु शियाओमिंग ने ब्रिटेन के इस कदम पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे चीन की संप्रभुता का अपमान और उसके आंतरिक मामलों में खुलेआम हस्तेक्षप करार दिया।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने निभाई भारत से दोस्ती, गलवान घाटी में चीन के दुस्साहस के बाद राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम को सर्वसम्मति से किया पारित.

लियु शियाओमिंग ने ट्वीट किया, ''ब्रिटेन ने खुलेआम चीन के आतंरिक मामलों में दखल दिया है। साथ ही उसने अंतरराष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बनाए रखने के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है। ''

उन्होंने कहा, ''चीन ने कभी भी ब्रिटेन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया। ब्रिटेन को भी ऐसा ही करना चाहिये। वरना, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)