यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक
पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच यूक्रेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि देश के पश्चिमी इलाके में एक हथियारबंद शख्स ने यात्रियों से भरी बस को बंधक बनाया हुआ है.
लुटस्क. पूरी दुनिया में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) ने कोहराम मचाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच यूक्रेन (Ukraine) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि देश के पश्चिमी इलाके में एक हथियारबंद शख्स ने यात्रियों से भरी बस को बंधक बनाया हुआ है.
जानकारी के अनुसार इस बस में 20 लोग सवार बताये जा रहे हैं. बंधक बनाए जाने का पूरा मामला लुट्स्क (Lutsk) शहर का है. यह भी पढ़ें-वॉलमार्ट गोलीबारी: हमलावर को कंपनी ने पिछले साल नौकरी से निकाला था, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को किया था ढेर
ANI का ट्वीट-
Armed man takes 'around 20' hostages on a bus in Ukraine, says police: AFP news agency
— ANI (@ANI) July 21, 2020
बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने पुरे इलाके को घेर लिया है और लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है. इसके साथ विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

