वॉलमार्ट गोलीबारी: हमलावर को कंपनी ने पिछले साल नौकरी से निकाला था, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को किया था ढेर
गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और चार अन्य घायल हुए थे. तेहामा काउंटी के सहायक शेरिफ फिल जॉनसटन ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लूईस वेसली लेन को फरवरी 2019 में नौकरी पर ना आने की वजह से वितरण केन्द्र से निकाल दिया गया था. हमलावर की कार से घायल हुए व्यक्ति का भी इलाज जारी है. जॉनसटन ने कहा कि हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.
कैलिफोर्निया, 29 जून: गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और चार अन्य घायल हुए थे. तेहामा काउंटी के सहायक शेरिफ फिल जॉनसटन ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लूईस वेसली लेन (31) को फरवरी 2019 में नौकरी पर ना आने की वजह से वितरण केन्द्र से निकाल दिया गया था. गोलीबारी की घटना शनिवार दोपहर की है जब इमारत की लॉबी में गाड़ी घुसाने से पहले हमलावर ने पार्किंग लॉट के चार चक्कर लगाए थे.
शेरीफ कार्यालय ने बताया कि लेन ने इमारत में दाखिल होते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को ढेर कर दिया था. जॉनसटन ने बताया कि गोलीबारी में वहां काम करने वाले मार्टिन हारो-लोजाना (45) की मौत हो गई. हमलावर से उसका क्या संबंध था यह अभी पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें: वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट के बीच डील से खुश नहीं RSS का स्वदेशी जागरण मंच, PM मोदी को लिखा पत्र
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों को सेंट एलिजाबेथ कम्युनिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है और सभी खतरे से बाहर हैं. हमलावर की कार से घायल हुए व्यक्ति का भी इलाज जारी है.
जॉनसटन ने कहा कि हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

