LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 32nd Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 32वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स एक नाजुक स्थिति में हैं, तीन मैचों की हार के बाद 9वें स्थान पर हैं. राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से 22 अप्रैल को होगा. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मैच जीते हैं और दो में शिकस्त झेली है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं और चार मुकाबलों में हार का सामना किया है. अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम मेंलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (LSG vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमें सिर्फ एक मैच में आपस में भिड़ी थी, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो रन से जीत दर्ज की थी. यह आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने वाली है.

लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रन से करारी शिकस्त मिली थी. उस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए थे. पंजाब किंग्स ने 254/7 का स्कोर बनाया था. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेगी. राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार मिली थी. उस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम 155 रन ही बना सकी थी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस समय खराब फॉर्म में चल रहे हैं. वह लय में वापसी का प्रयास करेंगे.

टाटा आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है. इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं. पिछले सीजन में यहां बल्लेबाजी भी काफी अच्छी हुई थी. पहले 200+ के स्कोर बनने मुश्किल होते थे, लेकिन अब यहां खूब रन भी बनते हैं.हाउस्टेट के मुताबिक, मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (LSG vs RR Key Players To Watch)

टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चल रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने छह पारियों में 41.00 की औसत और 236.53 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 6 मैचों में 17.18 की औसत और 8.59 की इकॉनमी रेट के साथ 11 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई ने 6 मुकाबलों में 19.00 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs RR 32nd T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, और मोहसिन खान.

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर,संदीप शर्मा, और रवि बिश्नोई.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.