पुडुचेरी, सात दिसंबर पुडुचेरी में चक्रवात 'निवार' एवं बारिश के कारण कई गांवों में हुये नुकसान का आकलन करने के लिये गठित केंद्र की चार सदस्यीय अंतर मंत्रालयी टीम ने सोमवार को संघ शासित प्रदेश का दौरा किया ।
किसानों ने केंद्रीय दल को क्षतिगस्त धान एवं केले की फसल दिखायी ।
पुडुचेरी के विकास आयुक्त ए अंबारासु और जिला कलेक्टर पूर्वा गर्ग भी प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान केंद्रीय दल के साथ रहे ।
केंद्रीय टीम के दौरे के दौरान एक बार जमकर बारिश हुयी इससे टीम के सदस्य किसानों की समस्यायें नहीं सुन सके।
यह भी पढ़े | India Mobile Congress 2020: पीएम मोदी कल इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 को संबोधित करेंगे.
बाद में, केंद्रीय टीम ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी एवं उपराज्यपाल किरन बेदी के साथ उनके कार्यालयों में चर्चा की ।
मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद संवाददताओं से कहा कि उन्होंने टीम से कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से अंतरिम राहत के तौर पर पुडुचेरी के लिये 100 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का आग्रह किया है ।
उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में चक्रवात के कारण कुल 400 करोड़ रुपये की हानि हुयी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY