पुरी,26 जून पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने यह जानकारी दी।
गुंडिचा मन्दिर भगवान जगन्नाथ मन्दिर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मान्यता है कि जगन्नाथ मंदिर से आने वाली रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा गुंडिचा मंदिर में नौ दिन तक ठहरते हैं।
यह भी पढ़े | क्या फिर घट सकती हैं प्रॉविडेंट फंड की 8.5 फीसदी की ब्याज दर? AITUC ने किया विरोध.
पुलिस ने कहा कि नौकरों के रूप में मंदिर में प्रवेश करने वाले दो स्थानीय निवासियों और एक अन्य को रथ यात्रा ड्यूटी में लगे एक पुजारी के फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि मार्कण्डेश्वरसाही के स्मृति रंजन मोहंती (22) और तीर्थ नगरी के कुंभरापाड़ा के अभिजीत महापात्र (22) को कथित तौर पर सेवादारों की वेशभूषा में मंदिर के अंदर पाया गया। दोनों को कुंभारपाड़ा पुलिस थाने ले जाया गया है।
यह भी पढ़े | मुंबई में COVID-19 के 1,297 नए केस, 44 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक अन्य व्यक्ति को रथ यात्रा ड्यूटी में लगे एक सेवादार के सहायक के रूप में फर्जी पहचान पत्र दिखाकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY