देश की खबरें | श्रीनगर हवाई अड्डे पर जांच के दौरान बैग से कारतूस और खोके मिले
जियो

श्रीनगर, आठ जून जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक्स-रे मशीन से जांच के दौरान दो बैगों से सुरक्षा बलों को कारतूस मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर एक्स- रे मशीन से जांच के दौरान, वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को दो बैगों में से कुछ कारतूस और खोके मिले।

यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि एक बैग में से एके 47 राइफल के चार कारतूस और इनसास राइफल का एक कारतूस मिला। वहीं एक सूटकेस से 21 खोके बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि बैग कुरियर से भेजे गए थे और यह एक जवान के लिए भेजे गए थे जो दक्षिण कश्मीर में हाई ग्राउंड अनंतनाग में सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल यूनिट से संबद्ध है।

यह भी पढ़े | Gold Price Today: सोने में 348 रुपये और चांदी में 794 रुपये की तेजी.

उन्होंने बताया कि सैनिक महाराष्ट्र का रहने वाला है और फिलहाल छुट्टी पर है।

अधिकारियों ने बताया कि हुम्हामा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)