देश की खबरें | कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, चार यात्रियों की मौत, एक घायल
जियो

ग्रेटर नोएडा, सात जून ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में पतवाड़ी गांव के पास रविवार शाम एक कार के अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे एवं पांच फिट चौड़े नाले में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्यक्षेत्र) हरीश चंदर ने बताया कि रविवार शाम लगभग पांच बजे एक वैगन -आर कार पतवाड़ी गांव की ओर से गैलेक्सी मेगा सोसाइटी की ओर जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर, गहरे और चौड़े नाले में जा गिरी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

उन्होंने बताया कि कार में पांच युवक सवार थे। उनमें तीन कार के साथ नाले में गिर गए। तीनों युवक बाहर ‌नहीं निकल पाए और उन्होंने दम तोड़ दिया । दो अन्य कार से कूद गए। वे भी गंभीर रूप से घायल हुए।

सूचना पाकर पुलिस ने क्रेन आदि मंगाकर लोगों की मदद से कार और तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: बीएमडब्ल्यू से चलने वाले उद्योगपतियों ने की बैलगाड़ी की सवारी!.

डीसीपी ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान एस बालाकृष्णन (पुत्र एस के सुब्रमण्यम निवासी मयूर विहार दिल्ली), एन राम सुब्रह्मण्यम (पुत्र एस नटराजन निवासी साकेत दिल्ली), जगदीशन (निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद) तथा रॉनाल्ड मीका (निवासी निराला एस्टेट ग्रेटर नोएडा) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घायल की पहचान वी हरीहरण निवासी नोएडा के रूप में हुई है।

और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कार से बीयर की कैन बरामद करने का भी दावा किया है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)