देश की खबरें | कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एमबीबीएस परीक्षाओं पर रोक लगाने से इनकार किया, मंगलवार से होंगी परीक्षाएं

कोलकाता, 13 जुलाई कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को आदेश दिया कि पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (डब्ल्यूबीयूएचएस) के एमबीबीएस छात्रों के दो बैच की लिखित परीक्षाएं 14 जुलाई से होंगी। अदालत ने मौजूदा महामारी को देखते हुए परीक्षाओं पर रोक लगाने के कुछ छात्रों के आवेदन को खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति सुव्रत तालुकदार ने निर्देश दिया, ‘‘एमबीबीएस की द्वितीय व्यावसायिक परीक्षाएं और एमबीबीएस भाग-1 की तृतीय व्यावसायिक परीक्षाएं कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।’’

यह भी पढ़े | विकास दूबे एनकाउंटर मामले में योगी सरकार को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका को किया खारिज.

अदालत ने कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षाओं के लिए अपना नामांकन कराया है लेकिन मौजूदा महामारी से संबंधित वास्तविक कारणों से उसमें शामिल नहीं हो पाएंगे उन्हें परीक्षा नियंत्रक के सामने अपना न्यायोचित कारण बताना होगा।

अदालत ने निर्देश दिया कि परीक्षा नियंत्रक को मामलों के आधार पर फैसला लेने तथा वास्तव में पात्र अभ्यर्थियों के लिए पुन: परीक्षा की व्यवस्था करने का अधिकार होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 449 नए मामले पाए: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

छात्रों की ओर से वरिष्ठ वकील विकास भट्टाचार्य ने मौजूदा महामारी के हालात के मद्देनजर मंगलवार से परीक्षाएं आयोजित करने पर स्थगन की मांग की थी।

राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्त ने उनकी याचिका का विरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)