नयी दिल्ली, 29 जून बसपा प्रमुख मायावती ने लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध के बीच सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर हमेशा केंद्र सरकार के साथ खड़ी हुई है, चाहे किसी भी दल की सरकार रही हो।
उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा मुद्दे पर कांग्रेस एवं भाजपा के बीच चल रहे वाकयुद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी जैसे ज्वलंत मुद्दे दब नहीं सकते।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कांग्रेस पर प्रहार भी किया जिसमें प्रियंका ने इशारो-इशारों में बसपा को भाजपा का ‘अघोषित प्रवक्ता’ कहा था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य पार्टियां समय-समय पर अपने स्वार्थ के हिसाब से बसपा पर इस तरह के गलत आरोप लगाती रही हैं।
यह भी पढ़े | चीन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप्स बैन- यहां देखें पूरी लिस्ट.
मायावती ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ एक अच्छा कदम है, लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकारों की ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं का पूरा लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
लद्दाख में सीमा पर गतिरोध का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बसपा एक सैद्धांतिक पार्टी है। वह रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर हमेशा केंद्र सरकार के साथ खड़ी हुई है, चाहे किसी भी दल की सरकार रही हो।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY