विदेश की खबरें | ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति और द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोज ने छह जून 1944 को डी-डे लैंडिंग में भाग लिया था और वह उस डिवीजन का हिस्सा थे जिसने उत्तरी जर्मनी में बर्गेन-बेल्सन यातना शिविर से लोगों मुक्त कराया था।
रोज ने छह जून 1944 को डी-डे लैंडिंग में भाग लिया था और वह उस डिवीजन का हिस्सा थे जिसने उत्तरी जर्मनी में बर्गेन-बेल्सन यातना शिविर से लोगों मुक्त कराया था।
शुक्रवार को एक बयान में उत्तरी इंग्लैंड में एरेवाश बरो काउंसिल के नेता जेम्स डासन ने रोज की मृत्यु की घोषणा की और उन्हें "युद्ध नायक" कहा।
उन्होंने कहा, "एरेवाश को उन्हें अपना निवासी मानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।"
मई में, रोज़, यूरोप में विजय दिवस के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, राष्ट्रीय स्मारक अर्बोरेटम में रॉयल ब्रिटिश लीजन द्वारा आयोजित चाय पार्टी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 45 अन्य दिग्गजों के साथ शामिल हुईं।
रोज का जन्म प्रथम विश्व युद्ध छिड़ने के बाद 1914 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुआ था।
ऐसा माना जाता है कि रोज ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

