देश की खबरें | ब्राजीलियाई सेना के कमांडर जनरल पाइवा ने जोधपुर का दौरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्राजीलियाई सेना के कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा ने बुधवार को राजस्थान के जोधपुर का दौरा किया।
जयपुर, 30 अगस्त ब्राजीलियाई सेना के कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा ने बुधवार को राजस्थान के जोधपुर का दौरा किया।
सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, जनरल पाइवा ने एक सैन्य प्रदर्शन देखा जिसमें स्वदेशी हथियार प्रणालियों की ताकत का प्रदर्शन किया गया।
इसके अनुसार, जनरल पाइवा भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। पोखरण पहुंचने पर डेजर्ट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया।
बयान के अनुसार, जनरल पाइवा ने 'आत्मनिर्भरता' के हिस्से के रूप में 'मेड इन इंडिया' प्लेटफार्मों में गहरी रुचि दिखाई। इन हथियार प्रणालियों ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में कवचित, मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, आर्टिलरी, आर्मी एयर डिफेंस और विमानन संपत्तियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त हथियार फायरिंग करते हुए युद्ध अभ्यास किया।
जनरल पाइवा ने सामंजस्य, समन्वय के लिए सेना की प्रशंसा की और विभिन्न क्षेत्रों और कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए भारतीय सेना की मजबूती की सराहना की।
पोकरण दौरे के पश्चात, उन्होंने जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किले का दौरा किया, जहां उन्होंने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों का अनुभव किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

