देश की खबरें | 'मिग-29के' विमान के दुर्घटना स्थल के पास से शव बरामद, लापता पायलट का शव होने की आशंका
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर नौसेना के बचाव दल ने ''मिग-29के'' लड़ाकू विमान के दुर्घटनास्थल के पास से एक शव बरामद किया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह करीब 11 दिन पहले गोवा के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान के लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव हो सकता है जोकि दुर्घटना के बाद से ही लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वहीं, नौसेना ने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए डीएनए परीक्षण के वास्ते नमूने भेजे जा रहे हैं जोकि विमान के दुर्घटनास्थल के पास से बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: भारत बंद से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले किसान संगठन के कई नेता, बोले- कृषि कानून रद्द न करें.

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, '' दुर्घटनास्थल के पास से एक शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त के लिए डीएनए परीक्षण के वास्ते नमूने भेजे जा रहे हैं।''

एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, '' यह मानने के लिए कारण हैं कि शव कमांडर निशांत सिंह का है। डीएनए परीक्षण के बाद ही इसको लेकर पुष्टि हो सकेगी।''

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान, किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों को कहा- वे देशभक्त नहीं.

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर को अरब सागर में ''मिग-29के'' विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही भारतीय नौसेना के पायलट निशांत सिंह लापता हैं जबकि घटना के तुरंत बाद दूसरे पायलट को बचा लिया गया था। लापता पायलट की तलाश के लिए लगातार अभियान जारी रहा।

नौसेना ने कहा कि कमांडर निशांत सिंह की तलाश के लिए नौ नौकाएं, 14 विमान समेत पानी के भीतर खोजने के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया था। दुर्घटनास्थल के पास पिछले 10 दिनों से पानी के भीतर रात में भी जारी तलाशी अभियान के लिए एचडी कैमरों की मदद ली जा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)