देश की खबरें | बंगाल की भाजपा सांसद को पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, छह दिसंबर पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से अपने हुगली संसदीय क्षेत्र के पोल्बा इलाके का कथित रूप से दौरा नहीं करने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के एक तबके के गुस्से का सामना करना पड़ा।

कार्यकर्ताओं ने इलाके में पार्टी की एक बैठक के दौरान अपनी नाराजगी का इजहार किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1455 नए केस, 17 की मौत: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कार्यकर्ताओं का शांत करने के बाद चटर्जी ने कहा, " परिवार में ऐसे विवाद होते रहते हैं और हल कर लिए जाते हैं।"

उन्होंने कहा, " मैं पिछले साल हुए चुनाव के बाद से अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का लगातार दौरा करती रही हूं। मैं जमीनी-स्तर की राजनीतिक कार्यकर्ता हूं।"

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश के इलुरु शहर में 200 लोग रहस्यमय बीमारी की चपेट में, अस्पताल में भर्ती.

भाजपा की एक नाराज कार्यकर्ता ने कहा कि इसकी शुरूआत तब हुयी जब पार्टी की एक कार्यकर्ता सुरक्षा कारणों से सांसद से नहीं मिल पाईं।

उन्होंने कहा, " हम उन्हें कुछ मुद्दों के बारे में बताने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौका ही नहीं मिला। उन्होंने 2019 के चुनाव के बाद से हमारे इलाके का दौरा नहीं किया। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)