जोरहाट (असम), 22 अगस्त असम से भाजपा के राज्यसभा सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा और राज्य में असम गण परिषद (अगप) विधायक भावेंद्र नाथ भराली के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दोनों नेताओं को जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां के प्राचार्य डॉ अतुल चंद्र बोरो ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भराली की हालत गंभीर है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए वह राज्य के 10 वें विधायक हैं।
तासा असम के पहले सांसद हैं जो संक्रमित हुए हैं।
अब तक संक्रमित हुए राज्य के 10 विधायकों में सात भाजपा से हैं, जबकि एक-एक विधायक कांग्रेस,एआईयूडीएफ और अगप से हैं।
राज्य में नेताओं के अलावा 20 वरिष्ठ नौकरशाह और करीब 3,300 पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं।
असम में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 87,908 मामले सामने आये हैं। उनमें से 65,596 इस रोग से उबर चुके हैं जबकि 15,464 मरीज अब भी इलाजरत हैं।
इस महामारी से राज्य में अब तक कुल 227 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY