देश की खबरें | भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने भगवान मुरुगन का अपमान करने के आरोपी यूट्यूबर पर कार्रवाई की मांग की

कोयंबटूर, 13 जुलाई भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठनों ने भगवान मुरुगन के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चैनल के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग सोमवार को की।

जिलाधिकारी के राजमणि को दिए ज्ञापन में पार्टी की जिला इकाई के प्रतिनिधि और अन्य संगठनों ने आरोप लगाया कि यूट्यूब चैनल ‘ करुप्पर कूट्टम’ पर भगवान मुरुगन के सम्मान में गाए गए गीत में ‘ कंधा सस्ती कवचम’ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई।

यह भी पढ़े | नेपाल के PM केपी ओली का विवादित बयान, बोले- असली अयोध्या नेपाल में है, भगवान राम नेपाली हैं.

उन्होंने कहा कि हिंदू अब उनके भगवान और धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कोयंबटूर शहर जिला सचिव सीआर नंदकुमार के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों और हिंदू मुनेत्र कषगम एवं विवेकानंद पेरावई ने ‘आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए यूट्यूबर की गिरफ्तारी सहित कठोर कार्रवाई की मांग की और कहा कि इससे समाज में तनाव पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़े | नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का विवादित बयान, बोले भगवान राम नेपाली थे, असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है : 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शहर के पुलिस आयुक्त को दिए गए एक अलग ज्ञापन में राष्ट्रीय सनातन सेवा संघम ने हिंदू धर्म और देवताओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोपी चैनल पर रोक लगाने की मांग की।

हिंदू मक्कल कात्ची ने इसी तरह का ज्ञापन तिरुपुर जिले के पुलिस आयुक्त को सौंपा और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)