एजेंसी न्यूज

जो बाइडन ने गुरू नानक जयंती पर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की 552वीं जयंती पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समानता, शांति और सेवा के उनके दूरदर्शी संदेश आज उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे.

जो बाइडन ने गुरू नानक जयंती पर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (File Photo)

वाशिंगटन, 20 नवंबर : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की 552वीं जयंती पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समानता, शांति और सेवा के उनके दूरदर्शी संदेश आज उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे. दुनियाभर में सिखों ने शुक्रवार को गुरू नानक जयंती मनाई.

बाइडन ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘जिल और मैं सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी की 552वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं देते हैं. गुरू नानक द्वारा समानता, शांति और सेवा के बारे में दिए गए दूरदर्शी संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे.’’ यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी MLA सानिया आशिक का बॉयफ्रेंड के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत के बाद एक गिरफ्तार

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्होंने जो सीखें दीं उनमें सभी लोगों के लिए समान अधिकार और सम्मान, महिलाओं तथा लड़कियों के सशक्तीकरण, अंतर धार्मिक सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा पर जोर दिया गया.’’ राष्ट्रपति ने कहा कि अपने धर्म के इन बुनियादी मूल्यों को अपनाकर सिख अमेरिका और पूरी दुनिया में समुदायों को मजबूत कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).